Agniveer Recruitment 2026: रायपुर में भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026-27 की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित हुए हैं। इन अभ्यर्थियों को अगले चरण की तैयारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।![]()
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने पात्र अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।
पूरी तरह निःशुल्क होगी ट्रेनिंग
जो अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचने में असमर्थ हैं, वे 10 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की बेहतर तैयारी कराना और सेना भर्ती के अगले चरण में सफल होने में सहायता प्रदान करना है।
Raipur Fraud: रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोटों का सौदा, कारोबारी से 1.13 करोड़ लेकर आरोपी फरार


