Durg Murder: कांग्रेस मंडल कोषाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या, 4 बदमाशों ने बीच सड़क पर गोदा चाकू

Durg Murder: दुर्ग जिले में कांग्रेस मंडल कोषाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। रविवार देर रात बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट की नीयत से कांग्रेस नेता को बीच सड़क पर रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और मोबाइल फोन तथा करीब 4 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान हुई मौत

मृतक की पहचान ग्राम तुमाकला निवासी प्रकाश सिंह कश्यप (45) के रूप में हुई है। वह पंच होने के साथ धमधा मंडल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप गांव की वर्तमान सरपंच हैं। गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह कश्यप को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह कश्यप अपने दो साथियों के साथ भिलाई स्थित शंकराचार्य अस्पताल में एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। देर रात भोजन करने के बाद सभी बाइक से गांव लौट रहे थे। करहीडीह और चिखली चौक के बीच चार बाइक सवार बदमाशों ने डंडा अड़ाकर उन्हें रोक लिया।

लूट का विरोध करने पर हमला

बदमाशों ने प्रकाश सिंह कश्यप से मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से कई वार किए। घटना के बाद आरोपी मोबाइल और करीब 4 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। उनके साथ मौजूद एक साथी किसी तरह मौके से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मॉर्चुरी के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *