Balod Accident: फ्रेंडशिप-डे पर भयानक एक्सीडेंट; 2 दोस्तों की मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे के दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बालोद शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा मार्ग पर गोंदली नहर के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे के दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बालोद शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा मार्ग पर गोंदली नहर के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

2 दोस्तों की मौत

मृतकों की पहचान जगन्नाथपुर निवासी गेमन लाल देशमुख (21) और परसदा निवासी अरुण साहू (23) के रूप में हुई है। दोनों फ्रेंडशिप-डे पर अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हादसे में जगन्नाथपुर निवासी याशु देशमुख (18), दल्लीराजहरा निवासी नरेंद्र निषाद (31) और सिकोसा निवासी पोषण कुमार गोयल (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ट्रक की चपेट में आई बाइक

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान बाइक में घर्षण के कारण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

1 माह पहले खरीदी थी बाइक

जानकारी के अनुसार, याशु देशमुख ने करीब एक माह पहले नई स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। बाइक के दस्तावेज संबंधी कार्य के लिए वह अपने दोस्तों गेमन लाल देशमुख और अरुण साहू के साथ दल्लीराजहरा गया था। काम पूरा करने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *