Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देर रात से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।![]()
हटकेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा
रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में रात 2 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस अवसर पर शिवलिंग का भगवान गणेश के स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया।
भूतेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों की भीड़
गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का तांता लगा हुआ है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं, जहां भोजन, फल और पेयजल की व्यवस्था की गई है।
सावन सोमवार 2026
पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त 2026


