CG Ganja Smuggling: 68 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 कारों में छिपाकर ला रहे थे खेप

CG Ganja Smuggling: सुकमा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 68 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से दो कारों में गांजा छिपाकर छत्तीसगढ़ ला रहे थे। पुलिस ने एनएच-30 पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 62 लाख 63 हजार 100 रुपए बताई गई है। मामला एर्राबोर थाना क्षेत्र का है।

घेराबंदी कर पकड़ी 2 कारें

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो सफेद रंग की कारों में अवैध गांजा लेकर तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एर्राबोर बाजार के पास एनएच-30 पर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध दोनों कारों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान 50 पैकेटों में रखा 68 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

कर्नाटक के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़ के रूप में हुई है। तीनों आरोपी कर्नाटक के बीदर जिले के निवासी बताए गए हैं।

CG Ganja Smuggling: सुकमा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 68 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से दो कारों में गांजा छिपाकर छत्तीसगढ़ ला रहे थे। पुलिस ने एनएच-30 पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 62 लाख 63 हजार 100 रुपए बताई गई है। मामला एर्राबोर थाना क्षेत्र का है।

62 लाख से अधिक की माल जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 68 किलो गांजा, दो कार, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट, नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 62 लाख 63 हजार 100 रुपए आंकी गई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं।

मामला दर्ज

एर्राबोर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C), 29 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *