CG Murder: लोहे की रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या; पिता-बेटे ने तोड़े हाथ-पैर, शरीर पर 20 फ्रैक्चर

CG Murder: छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हितेश सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया, फिर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान करीब 18 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का है।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हितेश सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया, फिर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान करीब 18 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का है।tcw

पुरानी रंजिश में हत्या

पुलिस के मुताबिक हितेश सिन्हा और गांव के ही हीरामन सिन्हा के बीच वर्ष 2022 से विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे और एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मामले दर्ज कराए गए थे। इसी रंजिश के चलते 28 जुलाई की शाम फिर विवाद हुआ और हमला कर दिया गया।

पहले बाइक को मारी टक्कर

घटना के समय हितेश अपने परिचितों के साथ बाइक से जा रहा था। आरोप है कि सामने से आए पिता-पुत्र ने जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर हितेश के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल हितेश को पहले देवरी अस्पताल और फिर रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

शरीर पर मिले 20 से अधिक फ्रैक्चर

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर 20 से अधिक फ्रैक्चर पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार हमले में इतनी गंभीर चोटें आईं कि इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन हितेश ने कथित रूप से मूंछ पर ताव दिया और गले पर हाथ फेरकर धमकी देने का इशारा किया था। इसी बात से नाराज होकर पिता और बेटे ने उस पर हमला किया। आरोपियों ने खेत में फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर भी पुराना विवाद होने की बात कही है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। उपचार के दौरान युवक की मौत होने के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी पिता हीरामन सिन्हा और बेटे कामेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *