CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सहायक शिक्षक भर्ती के बाद अब शिक्षकों के 1654 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है।![]()
25 अक्टूबर को होगी परीक्षा
जारी आदेश के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा किया जाएगा। भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में ई-संवर्ग और टी-संवर्ग के रिक्त पदों के लिए होगी।
ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में होगी भर्ती
राज्य में शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत हैं। ई-संवर्ग के तहत स्कूल शिक्षा विभाग और टी-संवर्ग के तहत आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
अंग्रेजी और संस्कृत के सबसे ज्यादा पद
भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार सबसे अधिक रिक्तियां अंग्रेजी और संस्कृत विषय में हैं। अंग्रेजी के 504 और संस्कृत के 300 पदों सहित कुल 804 पद इन दोनों विषयों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
Gariaband Fake Teacher: फेक सर्टिफिकेट से मिली नौकरी, मैनपुर में हि 165 फर्जी शिक्षक
इन विषयों में होगी भर्ती
अंग्रेजी के 504 पद
संस्कृत के 300 पद
हिंदी के 250 पद
गणित के 250 पद
सामाजिक विज्ञान के 250 पद
कृषि विषय के 100 पद
3946 पदों पर सीधी भर्ती
कुछ दिन पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए भी विज्ञापन जारी किया था। इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 795 और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के 1497 पद शामिल हैं। सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती को मिलाकर अब कुल 3946 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।


