Raigarh Rape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।![]()
घर में अकेली थी बच्ची
पुलिस के अनुसार, बच्ची के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते हैं। बच्ची अपनी दादी के साथ रहती है। शिकायत के मुताबिक, सोमवार शाम दादी खेत में रोपाई करने गई थीं और बच्ची घर पर अकेली थी।
दादी के लौटने पर बच्ची रोती हुई मिली। पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 25 वर्षीय युवक घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दादी ने लैलूंगा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी फरार होने की तैयारी में है। पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम लिबरा के पास से उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
