CG Student Death: 11वीं की छात्रा ने रात में नहीं खाया खाना, सुबह इस हालत में मिली लाश

CG Student Death: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

CG Student Death: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।tcw

पुलिस के अनुसार, जांजगिरी गांव की 17 वर्षीय लीना साहू घर में अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे गांव की एक युवती किसी काम से उसे बुलाने घर पहुंची। दरवाजा खुला होने पर वह अंदर गई, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली। इसके बाद आसपास के लोगों, परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के स्कूल जाकर उसकी सहेलियों और शिक्षकों से भी पूछताछ की, लेकिन फिलहाल आत्महत्या के कारणों से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

रात से थी शांत

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा ने सोमवार रात खाना नहीं खाया था और परिवार के लोगों से भी कम बातचीत की थी। मंगलवार सुबह उसकी बड़ी बहन स्कूल का टिफिन तैयार कर काम पर चली गई। इसके बाद घर के अन्य सदस्य भी बाहर चले गए। इसी दौरान छात्रा ने यह कदम उठा लिया।

जांच जारी

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन, हाल की गतिविधियों और उसके परिचितों से जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *