CG Murder: पार्क में बुलाकर गर्लफ्रेंड को घोंपा चाकू, मौत से पहले लिखा आरोपी का नाम

CG Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवती की उसके कथित प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दूसरे प्रेम संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने एक पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली और आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवती की उसके कथित प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दूसरे प्रेम संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने एक पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली और आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।tcw

पार्क में बुलाकर घोंपा चाकू

जानकारी के अनुसार, राधिका राजवाड़े (19) को आरोपी रितेश राजवाड़े ने फोन कर नेहरू पार्क बुलाया। रविवार शाम करीब 8 बजे दोनों की मुलाकात हुई। इसी दौरान आरोपी ने युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल युवती ने बचने की कोशिश की

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राधिका कुछ दूर तक मदद के लिए दौड़ी, लेकिन खून अधिक बहने के कारण गिर पड़ी। पार्क में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मौत से पहले लिखा आरोपी का नाम

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल होने के कारण राधिका बोल नहीं पा रही थी। उसने इशारे से कागज और पेन मंगवाया तथा आरोपी का नाम लिखकर बताया। इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई।

पर्चा छोड़कर भागा आरोपी

घटना के बाद आरोपी ने पार्क में एक पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली। इसके बाद वह आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे हिरासत में ले लिया।

प्रेम संबंध और शक में हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दूसरे प्रेम संबंध के शक को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *