Railway News: दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास यात्रियों को अब बेडरोल की सुविधा भी मिलेगी। रेलवे ने इस सेवा के संचालन के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया है, जिसका अनुबंध वर्ष 2031 तक रहेगा।![]()
स्लीपर यात्रियों को मिलेगा बेडरोल
नई व्यवस्था के तहत स्लीपर क्लास के यात्री अपनी जरूरत के अनुसार बेडरोल किराये पर ले सकेंगे। चादर के लिए 40 रुपए, तकिया के लिए 30 रुपए और चादर तथा तकिया दोनों लेने पर 70 रुपए का भुगतान करना होगा।
इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
यह सुविधा ट्रेन नंबर 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी।
अब तक बेडरोल की सुविधा मुख्य रूप से एसी कोच के यात्रियों को ही मिलती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को अपने साथ चादर और तकिया ले जाने की आवश्यकता कम होगी और सफर अधिक आरामदायक बनेगा।


