CG Murder: नशे में पति ने पत्नी का मर्डर, कुल्हाड़ी और फावड़े से कई वार; बच्चों ने भागकर बचाई जान

CG Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के दौरान दंपती के तीन बच्चों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सतपता (सतकरा) गांव का है।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के दौरान दंपती के तीन बच्चों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सतपता (सतकरा) गांव का है।tc

कुल्हाड़ी, पाइप और फावड़े से कई वार

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से कई वार किए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

बच्चों ने भागकर बचाई जान

घटना के समय घर में मौजूद तीनों बच्चे किसी तरह घर से भाग निकले और अपनी जान बचाई। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया।

आरोपी पुलिस के हवाले

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *