CG Job: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, 33 प्रकार के पदों पर बंपर भर्ती; 31500 रुपए सैलरी

स्वास्थ्य विभाग भर्ती

CG Job: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, रायपुर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 33 प्रकार के पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया 28 जुलाई से 31 अगस्त तक वॉक-इन इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी।tc

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए 52 पद, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट सहित कुल 33 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 8,800 रुपए से 31,500 रुपए प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा।

ये है योग्यता

पदों के अनुसार 8वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा और संबंधित विषय में स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

1 जनवरी 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। दिव्यांग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपए से 200 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 200 रुपए से 300 रुपए तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 300 रुपए से 400 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *