CG Rape: गर्भवती महिला को ससुराल से उठाकर गैंगरेप, जबरन खिलाई गर्भपात की दवाई !

CG Rape: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में प्रेम विवाह करने वाली एक गर्भवती महिला का अपहरण, दुष्कर्म और गर्भपात कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। बैकुंठपुर पुलिस ने मामले में 14 दिनों से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

CG Rape: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में प्रेम विवाह करने वाली एक गर्भवती महिला का अपहरण, दुष्कर्म और गर्भपात कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। बैकुंठपुर पुलिस ने मामले में 14 दिनों से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।tc

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी मर्जी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था और अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो आरोपी अपने साथियों के साथ उसके ससुराल पहुंचे और विरोध के बावजूद महिला को जबरन अपने साथ ले गए।

दुष्कर्म और गर्भपात की कोशिश

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि अपहरण के बाद उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने की जानकारी के बावजूद आरोपियों ने उसे गर्भपात की दवा खिलाने की कोशिश की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद उसने बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

2 आरोपी गिरफ्तार

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को उनके सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पीड़िता के साथ-साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी किसी प्रकार प्रताड़ित किया गया था या नहीं।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी का संबंध पहले एक राजनीतिक दल से रहा है। बताया गया है कि उसे जनवरी 2026 में पार्टी से निष्कासित किया जा चुका था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *