AMBIKAPUR SUICIDE CASE: नवविवाहिता ने मायके से लौटकर लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

AMBIKAPUR SUICIDE CASE:अंबिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ एक नवविवाहिता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.मृतका की शादी 3 महीने ही हुई है.वह घटना से करीब 2 घंटे पहले पति के साथ मायके से लौटी थी.उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गये है.

परिजनों ने आरोप है कि यह हत्या का मामला है, क्योकि मृतका के ससुराल वाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे और मार पीट भी करते थे. वे हेज में बोलेरो व बुलेट की मांग कर रहे थे। मृतका के परिजन ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजन ने मणिपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *