Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बहुत ही खौफनाक मामला सामने आया जहां पर जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी का गला हंसिया से काट दिया। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।![]()
बताया जा रहा है कि सकरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते सच्चिदानंद साहू ने अपने छोटे भाई की पत्नी रेवती साहू (26) का हंसिया से गला काट दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
मामले की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सच्चिदानंद साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


