CG Rain Update: 2 दिन की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यवस्त, नदी-नाले उफान पर

CG Rain Update: 2 दिन की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यवस्त,

CG Rain Update: जांजगीर-चांपा जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर नगर सैनिकों की तैनाती कर दी है।

tc

सड़कें और गलियां जलमग्न

लगातार बारिश के कारण नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की कई सड़कें, गलियां और चौक-चौराहे जलमग्न हो गए हैं। कई स्थानों पर नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से जल निकासी प्रभावित हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैला मार्ग पर घुटनों तक पानी भर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

गांव का संपर्क टूटा

बारिश के चलते रिंगनी और बिलारी गांव के कांजी नाले उफान पर हैं। इसके कारण दोनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पिछले करीब 10 घंटे से बाधित है। वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

नदी का पानी पुल के ऊपर बहा

बिलासपुर-पामगढ़ मार्ग पर लीलागर नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पुल पूरी तरह पानी में डूब सकता है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। संवेदनशील इलाकों में नगर सैनिकों की तैनाती की गई है और लोगों से उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *