CG News: स्कूल में छात्र ने दर्जनों से अधिक बच्चों को काटा, मची अफरा-तफरी

CG News: धमतरी जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौटी से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अचानक अपना व्यवहार बदलते हुए सहपाठियों को काटना शुरू कर दिया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सभी प्रभावित बच्चों को एहतियात के तौर पर रेबीज रोधी टीका लगाया जा रहा है।

CG News: धमतरी जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौटी से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अचानक अपना व्यवहार बदलते हुए सहपाठियों को काटना शुरू कर दिया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सभी प्रभावित बच्चों को एहतियात के तौर पर रेबीज रोधी टीका लगाया जा रहा है।tc

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद सभी प्रभावित बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया और संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है।

3 साल पहले कुत्ते ने काटा था

जानकारी के अनुसार संबंधित छात्र को करीब तीन वर्ष पहले रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। उस समय चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उसे रेबीज के सभी आवश्यक टीके लगाए गए थे। हालांकि, वर्तमान घटना का उस पुराने मामले से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद संबंधित छात्र को बेहतर उपचार और विस्तृत चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। अधिकारियों ने आवश्यक चिकित्सकीय और एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। अधिकारियों ने कहा है कि चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *