Raipur Chain Snatching: रायपुर में देवकीनंदन की कथा में 5 महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पर्स भी गायब

Raipur Chain Snatching: रायपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान निकाली गई कलश यात्रा में चोरों ने महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। भीड़ का फायदा उठाकर पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। कुछ महिलाओं के पर्स भी गायब होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Chain Snatching: रायपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान निकाली गई कलश यात्रा में चोरों ने महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। भीड़ का फायदा उठाकर पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। कुछ महिलाओं के पर्स भी गायब होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।tcw

पीड़ित महिलाओं में ओमकुमारी वर्मा, अर्चना गुप्ता, सरस्वती अग्रवाल, लक्ष्मी यदु और बासन साहू शामिल हैं। सभी महिलाएं पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर से इंडोर स्टेडियम तक निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थीं।

वीडियो बनाते समय गायब हुई चेन

पीड़िता ओमकुमारी वर्मा ने बताया कि वह कलश यात्रा के दौरान मोबाइल से वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि पीछे खड़ी किसी महिला ने उनके गले के पास हाथ लगाया। कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल से सेल्फी ली तो पता चला कि उनके गले से सोने की चेन गायब हो चुकी थी।

17.5 ग्राम की चेन हुई चोरी

पीड़िता लक्ष्मी यदु ने बताया कि उनकी चोरी हुई सोने की चेन का वजन करीब 17.5 ग्राम था, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनसे पहले भी कई महिलाएं चेन चोरी की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि भीड़ में सक्रिय किसी गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया।

CCTV फुटेज की जांच

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कलश यात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित महिलाओं ने आशंका जताई है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी महिला गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *