CG News: धान खरीदी केंद्रों में बनेंगे शेड और चबूतरे, हर केंद्र को मिलेंगे 10 लाख रुपये

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किसान हितैषी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला खनिज न्यास निधि से बलौदाबाजार जिले के धान खरीदी केंद्रों में शेड-सह-चबूतरा निर्माण कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। इससे खरीफ सीजन में धान बेचने आने वाले हजारों किसानों को सुविधा मिलेगी।tcw

आदेश के अनुसार जिले के 30 से अधिक धान खरीदी केंद्रों के लिए प्रत्येक केंद्र को 10 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में मंजूरी 23 जून 2026 को जारी की गई थी।

इन क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा लाभ

योजना के तहत सिमगा विकासखंड के सकरी, भटभेरा, गोरदी, जांगड़ा, केसली, हिरमी, सुहेला, सकलोर, शिकारी-केसली, रावन, मोहरा, बिटकुली, नवापारा, फूलवारी, फरहदा, जरौद और हथबंद सहित कई धान खरीदी केंद्रों में निर्माण कार्य होगा।

इसी तरह बलौदाबाजार विकासखंड के सकरी, लटुवा, रिसदा, रसेड़ा, मोहतरा, कुकुरदी, बलौदाबाजार, धंवई, सलौनी, देवरी, दशरमा, खम्हरिया (चांपा), करमदा और अर्जुनी धान खरीदी केंद्रों में भी शेड और चबूतरे बनाए जाएंगे।

खुले में धान रखने की समस्या होगी दूर

अब तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को धान खुले में रखना पड़ता था। इससे बारिश, तेज धूप और जमीन की नमी के कारण फसल खराब होने का खतरा बना रहता था। शेड और ऊंचे चबूतरों के निर्माण के बाद धान सुरक्षित रहेगा। साथ ही तौल और भंडारण की व्यवस्था भी बेहतर होगी, जिससे खरीदी प्रक्रिया तेज होगी और किसानों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *