Raipur News: रायपुर में एक्सपायरी मिल्क पाउडर से नवजात बच्ची की मौत, लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर गंभीर आरोप

Raipur News: रायपुर में एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने से एक नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मेकाहारा गेट के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में परिजनों ने मौदहापारा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

Raipur News: रायपुर में एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने से एक नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मेकाहारा गेट के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में परिजनों ने मौदहापारा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।tcw

लक्ष्मी मेडिकल से खरीदा था मिल्क पाउडर

पीड़ित चंद्रशेखर कन्नोजे ने बताया कि 29 जून को उनकी पत्नी डागेश्वरी कन्नोजे ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। मां का दूध पर्याप्त नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने मिल्क पाउडर खरीदने की सलाह दी थी। इसके बाद 30 जून को उन्होंने मेकाहारा गेट के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल हॉल से मिल्क पाउडर का एक डिब्बा खरीदकर घर लाया।

एक्सपायरी मिल्क पाउडर से बिगड़ी बच्ची की तबीयत

परिजनों के अनुसार, दोनों नवजात बच्चियों में से एक को मिल्क पाउडर का दूध पिलाया गया। 4 जुलाई को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों को दिखाया गया। हालत गंभीर होने पर बच्ची को ICU में भर्ती किया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने मिल्क पाउडर के डिब्बे पर दर्ज एक्सपायरी तिथि देखकर बताया कि एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ी।

मिल्क पाउडर का डिब्बा छीना

परिजनों का आरोप है कि जब वे मिल्क पाउडर का डिब्बा लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे और विरोध जताया, तब संचालक ने उनके हाथ से वह डिब्बा छीन लिया और उसकी जगह दूसरा डिब्बा दे दिया। इस दौरान मेडिकल स्टोर में हंगामे की स्थिति बन गई।

इलाज के दौरान नवजात की मौत

दो दिन तक इलाज चलने के बाद 5 जुलाई को नवजात बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने मौदहापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने मेडिकल स्टोर संचालक को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी किया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *