CG Expensive Vegetable: बाजार में आई छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, चिकन-मटन से भी ज्यादा कीमत

boda

CG Expensive Vegetable: छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी शाकाहारी सब्जियों में शामिल पुटू और सरइ बोड़ा इन दिनों अंबिकापुर के बाजारों में 800 से 1000 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। इसकी कीमत मटन और चिकन से भी अधिक है, लेकिन स्वाद और पोषण के कारण लोग इसे खरीदने के लिए उत्साहित हैं। यह बारिश के शुरुआती दिनों में साल के जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगती है और सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती है।tcw

पुटू को सरगुजा के अलावा बस्तर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जंगलों में भी पाया जाता है। कई क्षेत्रों में इसे बोडा या खुखड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का जंगली मशरूम है, जो साल (सरइ) के पेड़ों के नीचे जमीन के भीतर उगता है। देखने में यह छोटे आलू जैसा सफेद या मटमैले रंग का होता है।

boda

ग्रामीण सुबह से जंगलों में जाकर पुटू (बोड़ा) की तलाश करते हैं। साल के पेड़ों के नीचे इसकी पहचान कर सावधानी से जमीन खोदकर इसे निकाला जाता है। काफी मेहनत के बाद मिलने के कारण इसकी कीमत भी अधिक रहती है। इन दिनों अंबिकापुर के चौक-चौराहों और सब्जी बाजारों में इसकी अच्छी बिक्री हो रही है।

boda

3 महीने ही मिलता है बोड़ा

पुटू (बोड़ा) केवल बारिश के शुरुआती मौसम में लगभग तीन महीने तक ही मिलता है। इसके बाद इसका सीजन समाप्त हो जाता है। विक्रेताओं का कहना है कि इन तीन महीनों में होने वाली बिक्री उनकी आय का महत्वपूर्ण साधन बन जाती है। सीमित उपलब्धता के कारण बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

boda

बारिश और गरज के बाद उगता है

जानकारों के अनुसार पुटू साल के पेड़ों के नीचे भुरभुरी मिट्टी में उगता है। हल्की बारिश और बादलों की गरज के बाद यह जमीन से बाहर दिखाई देने लगता है। इसके बाद ग्रामीण लकड़ी या लोहे के औजार की मदद से सावधानीपूर्वक इसे निकालते हैं, ताकि यह टूटे नहीं।

boda

सेहत के लिए लाभकारी

पुटू में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार माना जाता है। यह बच्चों के शारीरिक विकास, बुजुर्गों के स्वास्थ्य और महिलाओं की त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी लाभदायक माना जाता है। यही वजह है कि इसकी कीमत अधिक होने के बावजूद लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *