CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की गई है।tcw

अगले 24 घंटे इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के रायपुर केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गरियाबंद, धमतरी, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कांकेर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर और सुकमा जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसे देखें- WX-WARNING-02.07.2026-1

 

अगले 48 घंटे जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

CG Weather Update

इसके अलावा गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा और कांकेर जिलों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *