Dhamtari Fire: टायर दुकान में भीषण आग, मशीनें समेत सबकुछ जलकर राख

Dhamtari Fire: टायर दुकान में भीषण आग, मशीनें समेत सबकुछ जलकर राख

Dhamtari Fire: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के पुराना मंडी इलाके में रविवार देर रात एक टायर दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा टायर, मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

tcw

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी और भीतर रखा सामान नष्ट हो गया।

दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *