TET Paper Leak: NEET के बाद अब TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित ?

TET Paper Leak

TET Paper Leak: NEET परीक्षा विवाद के बाद अब महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) भी पेपर लीक की चपेट में आ गई है। 28 जून को प्रस्तावित MAHA TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी है। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।tcw

3 संदिग्ध हिरासत में

जानकारी के अनुसार, 27 जून की सुबह करीब 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने एक इलाके में छापेमारी की। जांच के दौरान संदिग्धों के पास से बरामद प्रश्नपत्रों का मिलान आधिकारिक MAHA TET पेपर से किया गया, जिसमें समानता मिलने के बाद पेपर लीक की पुष्टि हुई। मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और कम से कम तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस परीक्षा में राज्यभर के करीब 4.28 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षा के लिए 1,428 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें लगभग 2,26,263 कार्यरत शिक्षक आवश्यक TET योग्यता प्राप्त करने के लिए परीक्षा देने वाले थे, जबकि शेष अभ्यर्थी शिक्षक बनने के इच्छुक थे।

परीक्षा स्थगित

शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इसे तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 2025 में भी महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। उस समय कोल्हापुर से प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था। लगातार दूसरी बार ऐसी घटना सामने आने से परीक्षा प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *