CG Couple Suicide: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, एक ही दुपट्टे से लटके मिले शव

Couple Suicide

CG Couple Suicide: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में युवक और युवती के एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना अंतागढ़ विकासखंड के ताड़ोकी थाना क्षेत्र की है, जहां दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।tcw

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कचवार निवासी धनंजय प्रधान (22) के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करता था। वहीं मृतका की पहचान गूंजनार निवासी संध्या दर्रो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार शाम अपने-अपने घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

CG Couple Suicide

बाद में ग्रामीणों ने दोनों को एक ही दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। ताड़ोकी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *