Raipur News: रायपुर में सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास बने सामुदायिक भवन को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रशासन ने परिसर में चल रहे निर्माण पर बुलडोजर चलाते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर बुलडोजर के जरिए सामुदायिक भवन को हटाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों तरफ की सड़क को बंद कर दिया है, जिससे किसी भी प्रकार के घटना से बचा जा सके।![]()
कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है और पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाए जाने का आरोप लगाया गया था। इसी विवाद के बीच प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई जारी है।

