CG Gram Sabha: छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को ग्राम सभा, इन मुद्दों पर होंगे फैसला

CG Gram Sabha: छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम सभाओं में जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लेने के निर्देश जारी किए हैं।tcw

ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची का अवलोकन और वाचन किया जाएगा। शासन की निर्धारित मार्गदर्शिका और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी।

ग्रामीणों से प्राप्त दावे और आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका निराकरण किया जाएगा। ग्राम सभा से अनुमोदन मिलने के बाद स्थायी प्रतीक्षा सूची को आवास संबंधी सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।

विकास कार्यों की भी होगी समीक्षा

ग्राम सभा में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों की आय-व्यय की समीक्षा और अनुमोदन किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ग्रामीणों के सामने रखी जाएगी। ग्राम विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

रोजगार और आजीविका पर विशेष चर्चा

ग्राम सभाओं में विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। योजना के उद्देश्यों, लाभ और क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *