CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 इंस्पेक्टर्स का तबादला किया गया है।![]()
इस्पेक्टरों को इन जिलों में भेजा गया (Raipur Inspector Transfer list)
जारी आदेश के अनुसार, नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न शहरी और सामान्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित कई जिलों के नाम शामिल हैं।
नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट- (Raipur Police Transfer list)
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 125 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-
