CG Child Rape: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 4 साल बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर कोरबा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।![]()
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची और आरोपी नाबालिग के परिवार एक ही समाज से जुड़े हुए हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से जान-पहचान थी, जिसके कारण आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना भी था।

घर में सन्नाटा देखकर की वारदात की कोशिश
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में सन्नाटा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी नाबालिग ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया।

आरोपी नाबालिग को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह
बच्ची के परिजनों ने सक्ती सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान 14 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद में, आरोपी नाबालिग को कोरबा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
