CG Weather Update: 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जल्द होगी मानसून की एंट्री

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के बस्तर संभाग के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के भीतर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मानसून दस्तक दे सकता है।

tcw

40-50KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

CG Weather Update

मुंगेली में 50 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 50 मिमी वर्षा मुंगेली जिले में रिकॉर्ड की गई, जबकि कवर्धा में 10 मिमी बारिश हुई। बारिश के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़, विशेषकर रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है।

CG Weather Update

रायपुर में आंधी-बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में सुबह से बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा धूलभरी आंधी भी चल सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *