Raigarh Rape: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 35 लाख ! 6 साल तक किया रेप

Raigarh Rape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शादीशुदा महिला को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर छह साल तक दुष्कर्म करने और उससे करीब 35 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Raipur Rape: शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया रेप, होटल में बनाया संबंध

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी अनिल ईजारदार हाईस्कूल के समय एक साथ पढ़ते थे। बाद में महिला की शादी हो गई और दोनों का संपर्क टूट गया। वर्ष 2019 में आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से महिला से दोबारा संपर्क किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।tcw

कार में बनाए संबंध

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर 2020 को वह अपने मायके जाने के लिए बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया और बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

Raipur Rape

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

महिला का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो और फोटो उसके पति तथा परिवार को भेजने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। बदनामी के डर से वह आरोपी के दबाव में रही। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार पैसों की मांग करता रहा।

35 लाख रुपए वसूले

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2020 से मई 2026 तक आरोपी ने धमकी देकर उससे गहने और नकदी के रूप में करीब 35 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बावजूद आरोपी की मांगें खत्म नहीं हुईं और वह लगातार और रुपए मांगता रहा।

मानसिक प्रताड़ना से टूट गई महिला

महिला ने बताया कि लगातार ब्लैकमेलिंग और शोषण से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी और आत्महत्या करने तक का विचार बना चुकी थी। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अनिल ईजारदार (32) निवासी बंजारी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(उ), 351(3) और 308(2) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *