Raipur Rape: शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया रेप, होटल में बनाया संबंध

Raipur Rape: शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया रेप, होटल में बनाया संबंध

Raipur Rape: राजधानी रायपुर में एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।tcw

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी नायब तहसीलदार की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि इसी विश्वास के आधार पर उसने युवती को रायपुर के एक होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

Raipur Rape: शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया रेप, होटल में बनाया संबंध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि संबंध बनने के बाद जब उसने शादी को लेकर बात की, तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। समय बीतने के साथ उसे एहसास हुआ कि शादी का आश्वासन देकर उसके साथ धोखा किया गया है। इसके बाद उसने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सूरजपुर में पदस्थ है आरोपी अधिकारी

जांच में सामने आया है कि आरोपी दिवाकर भास्कर वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटौरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी ने 6 जून से मेडिकल अवकाश ले रखा है और तब से कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हुआ है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Raipur Rape: शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया रेप, होटल में बनाया संबंध

होटल में बनाए संबंध

पुलिस मामले से जुड़े सभी तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान होटल में ठहरने से संबंधित रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और अन्य डिजिटल सबूतों को खंगाला जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता के बयान और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *