CG Ganja Smuggling: 10 करोड़ का गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे तस्करी

CG Ganja Smuggling: 10 करोड़ का गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे तस्करी

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।tcw

नाकेबंदी के दौरान पकड़ा गया ट्रक

जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा भरकर ओडिशा के सोनपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की।

Mahasamund Ganja Smuggling: कटहल की आड़ में गांजा तस्करी; भारी मात्रा में गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

ट्रक से मिला 1941 किलो गांजा

जांच के दौरान ट्रक में रखी बोरियों से 1941.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान साइबर सेल की टीम भी मौजूद रही।

CG Ganja Smuggling: 10 करोड़ का गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे तस्करी

2 आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान लोकेश शर्मा और आमिर अंसारी के रूप में बताई। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में इसे जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *