Jagdalpur Central Jail: बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही मौतों ने बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।![]()
जानकारी के अनुसार सजायाफ्ता बंदी सुधु कश्यप को अक्टूबर 2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप बढ़ने के बाद उसे 6 जून को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 7 जून को उसकी मौत हो गई।
Jagdalpur Central Jail: केंद्रीय जेल में नक्सल मामले में बंद कैदी की मौत ,5 दिन में दूसरी घटना
10 दिनों में तीसरी मौत
जेल में बीते 10 दिनों के भीतर यह तीसरी मौत है। इससे पहले 31 मई को एक विचाराधीन महिला बंदी ने जेल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं 4 जून को नक्सल मामले में बंद विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरने के बाद मौत हो गई थी। फिलहाल जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।


