CG Couple Suicide: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही पेड़ पर लगाई फांसी, गांव में सनसनी

CG Couple Suicide: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही पेड़ पर लगाई फांसी, गांव में सनसनी

CG Couple Suicide: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक प्रेमी जोड़े के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।tcw

सूचना पर उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक या सामाजिक कारणों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *