Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन पर्व 19 मार्च, गुरुवार से शुरू होकर 27 मार्च, शुक्रवार तक मनाया जाएगा। यह नौ दिनों का पर्व माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा को समर्पित होता है। मान्यता है कि हर दिन अलग रंग के कपड़े पहनने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। (नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें)

नवरात्र 2026 – दिनवार रंगों की लिस्ट (Navratri Day Wise Colors List)
पहला दिन – 19 मार्च (गुरुवार) – पीला
मां शैलपुत्री की पूजा होती है। पीला रंग सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक है।
दूसरा दिन – 20 मार्च (शुक्रवार) – हरा
मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। हरा रंग विकास और समृद्धि का प्रतीक है।

तीसरा दिन – 21 मार्च (शनिवार) – ग्रे/भूरा
मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। यह रंग स्थिरता और संतुलन दर्शाता है।
चौथा दिन – 22 मार्च (रविवार) – नारंगी
मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है। नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है।
पांचवां दिन – 23 मार्च (सोमवार) – सफेद
मां स्कंधमाता की पूजा होती है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है।
छठा दिन – 24 मार्च (मंगलवार) – लाल
मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। लाल रंग शक्ति और साहस का प्रतीक है।

सातवां दिन – 25 मार्च (बुधवार) – नीला
मां कालरात्रि की पूजा होती है। नीला रंग शक्ति और रहस्य का प्रतीक है।
आठवां दिन – 26 मार्च (गुरुवार) – गुलाबी
मां महागौरी की उपासना की जाती है। गुलाबी रंग प्रेम और पवित्रता का प्रतीक है।
नौवां दिन – 27 मार्च (शुक्रवार) – बैंगनी
मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। बैंगनी रंग समृद्धि और सिद्धि का प्रतीक है।
