Raipur Fire: रायपुर के उरला मेटल पार्क स्थित फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, VIDEO

Raipur Fire: राजधानी रायपुर के उरला मेटल पार्क स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक धुएं का घना गुबार दिखाई देता रहा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Raipur Fire: राजधानी रायपुर के उरला मेटल पार्क स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक धुएं का घना गुबार दिखाई देता रहा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।tcw

जानकारी के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत रावभाटा स्थित भारती फूड्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्ट्री में बिस्किट निर्माण का कार्य किया जाता है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

प्रारंभिक जानकारी में फैक्ट्री के भीतर लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

फैक्ट्री मालिक का नाम भारती कोड़वानी बताया गया है। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक आगजनी की इस घटना में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही उरला थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *