CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और झुलसाएगी गर्मी, हीटवेव के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। वहीं हीटवेव के बीच आंधी और बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।tcw

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कई जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update:

बुधवार को रायपुर के देवपुरी इलाके में अचानक आई तेज आंधी के कारण बिजली का पोल गिर गया था। इससे पहले खैरागढ़ और कांकेर जिले में लू के चलते मोर, सीवेट और चमगादड़ समेत सैकड़ों जीवों की मौत की खबर सामने आई थी।

कल से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि 29 मई से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

CG Weather Update

प्रदेशभर में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

रायपुर में आज भी हीटवेव का अलर्ट

राजधानी रायपुर में 28 मई को भी हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *