CG : सावधान ! नौतपा में भूलकर भी न करें ये काम,  हो सकता है बड़ा नुकसान 

Nautapa 2026

 

 

रायपुर | CG :  नौतपा साल के वो 9 दिन होते हैं जब गर्मी अपने सबसे खतरनाक रूप में होती है। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिसकी वजह से तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगती हैं। इन दिनों तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में लोगों को अपनी खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस भीषण गर्मी से बचा जा सके।

 

tcw

सबसे जरूरी बात ये है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। इसी समय धूप सबसे ज्यादा तेज होती है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो खाली पेट बिल्कुल न निकलें और घर से पानी पीकर ही जाएं। धूप से आने के तुरंत बाद एसी में बैठना या फ्रिज का बहुत ठंडा पानी पीना भी नुकसान कर सकता है। इससे शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है और तबीयत बिगड़ सकती है। गर्मी में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, इसलिए बार-बार पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और दूसरे तरल पदार्थ पीते रहना चाहिए।

 

READ MORE : Raipur Breaking: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, छत्तीसगढ़ में 109 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल

 

नौतपा के दौरान खाने-पीने में भी सावधानी रखना बेहद जरूरी है। ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना, फास्ट फूड, समोसे-कचौड़ी जैसी भारी चीजें खाने से बचना चाहिए, क्योंकि गर्मी में पाचन कमजोर हो जाता है। बासी खाना बिल्कुल न खाएं, क्योंकि इससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसके अलावा चाय, कॉफी और शराब जैसी चीजें भी कम पीनी चाहिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ाती हैं। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि इस मौसम में हल्का और ताजा खाना ही खाना चाहिए। इसलिए अपना अप खास ध्यान रखें .

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *