CG BIG BREAKING : शराब प्रेमियों को बड़ा झटका ! शादियों में दारू हुआ बैन…लागू हुए सख्त नियम 

Raipur Holi

बस्तर | CG BIG BREAKING : बस्तर संभाग के धुरवा आदिवासी समाज ने शादी-विवाह को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब समाज में होने वाली शादियों में शराब और DJ पूरी तरह बैन रहेंगे। इस फैसले के बाद शराब प्रेमियों और दिखावे वाली शादियों को बड़ा झटका माना जा रहा है।

READ MORE: BIG ACCIDENT : सुकमा आ रही रॉयल बस हादसे का शिकार, इतने की गई जान, मंजर देख रो पड़ेंगे !

 

बता दें कि जगदलपुर के तेतरकुटी स्थित सामाजिक भवन में आयोजित विशेष बैठक में समाज ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। समाज का कहना है कि शादी में बढ़ती फिजूलखर्ची लोगों को कर्ज में डुबो रही है और पारंपरिक संस्कृति भी धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। बैठक में तय किया गया कि अब विवाह समारोहों में तेज आवाज वाले DJ नहीं बजेंगे। उनकी जगह पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे ढोल, टामक, बांसुरी और टूड़बूड़ी को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही अंग्रेजी शराब और महंगे कपड़ों के वितरण पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

READ MORE:  CG Weather Alert : सावधान छत्तीसगढ़! मौसम का खौफनाक अलर्ट! अगले 48 घंटे भारी…तेज आंधी, बिजली और बारिश से मच सकती है तबाही

 

मिली जानकारी के मुताबिक धुरवा समाज पिछले 20 वर्षों से एकरूप सामाजिक व्यवस्था लागू किए हुए है और अब नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अब तक समाज द्वारा 217 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है, जिससे लाखों रुपए की अनावश्यक खर्ची बची है। बैठक में तय किया गया कि विवाह समारोहों में तेज आवाज वाले डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

 

READ MORE:  CG Exclusive Interview : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल को लेकर आखिर चल क्या रहा है? सुनिए EV Murli की बेबाक राय

समाज ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने वालों पर आर्थिक जुर्माने के साथ सामाजिक दंड भी दिया जाएगा। वहीं सामाजिक कार्यक्रमों में शराब का उपयोग पूरी तरह बंद रहेगा। केवल पारंपरिक पूजा में सीमित उपयोग की अनुमति दी जाएगी।

पूरी बातचीत देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *