Petrol Diesel Hike: पेट्रोल-डीजल के बढ़े रेट, जानें नई कीमत..

Petrol Diesel Price:

Petrol Diesel Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 15 मई से लागू हो गई हैं। करीब दो साल बाद ईंधन की कीमतों में यह बड़ी बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। वहीं CNG की कीमतों में भी 2 रुपए प्रति किलो तक का इजाफा किया गया है।tcw

तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनियों को अभी भी पेट्रोल और डीजल पर 25 से 30 रुपए प्रति लीटर तक का नुकसान हो रहा है।

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक ईरान-अमेरिका तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। पहले जहां कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं अब इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इससे तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया था।

CNG भी हुई महंगी

पेट्रोल-डीजल के साथ CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब CNG 79.09 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी नई दरें लागू हो सकती हैं।

आम लोगों पर पड़ेगा असर

डीजल महंगा होने का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। ट्रक और मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से फल, सब्जियां, राशन और अन्य सामान महंगे हो सकते हैं। किसानों की खेती लागत भी बढ़ेगी, क्योंकि ट्रैक्टर और सिंचाई पंप डीजल से चलते हैं। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया भी बढ़ सकता है।

Petrol Diesel Price

आगे और बढ़ सकते हैं दाम

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल तेल कंपनियां बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *