Raipur Rave Party: रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी, सोशल मीडिया में जमकर प्रचार, नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल

Raipur Rave Party:

Raipur Rave Party: राजधानी रायपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए कथित रेव पार्टी के प्रचार का मामला सामने आया है। “रेड रूम टेक्नो पार्टी” नाम से प्रचारित किए जा रहे इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देर रात पार्टी, तेज म्यूजिक और ग्लैमरस माहौल को दिखाकर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।tcw

वीआई रोड स्थित कैफे में पार्टी

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह पार्टी रायपुर के वीआई रोड स्थित एक कैफे में आयोजित की जाएगी। हालांकि आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि संबंधित जगह पर पहले भी देर रात होने वाली पार्टियों और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल

वीडियो में कम उम्र की लड़कियों जैसे दिखने वाले चेहरों का इस्तेमाल किए जाने पर भी आपत्ति जताई जा रही है। वीडियो में तेज म्यूजिक, शराब, धुएं और डांस के जरिए पार्टी को हाई-प्रोफाइल तरीके से प्रमोट किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसे कंटेंट का युवाओं और स्कूली बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है।

“नो रूल्स” और “ऑल नाइट” जैसे स्लोगन

वायरल क्लिप्स में “नो रूल्स”, “ऑल नाइट” और “फुल टेक्नो वाइब” जैसे स्लोगन दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में विशेष “एक्सपीरियंस” देने के दावे भी किए गए हैं, जिससे आयोजन में नशा परोसे जाने की आशंका जताई जा रही है।

सामाजिक संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बिना अनुमति ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं, तो आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई है। उन्होंने कहा कि यदि आयोजनकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अपने स्तर पर कार्यक्रम का विरोध करेगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

रेव पार्टी के वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि बिना अनुमति कोई आयोजन न हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *