CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने कई थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जिले के अलग-अलग थानों और चौकियों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, मोहला थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को अब मानपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गोटाटोला में पदस्थ निरीक्षक संदीप टोप्पो को मोहला थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार यादव को खड़गांव से सीतागांव थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है।
मदनवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक खोमन सिंह भंडारी को गोटाटोला थाना भेजा गया है। वहीं सीतागांव में पदस्थ निरीक्षक सुशील त्रिपाठी को कोहका थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार नेताम को कोहका से पाटनखास चौकी प्रभारी बनाया गया है।
देखें लिस्ट- (Mohla Manpur Police Transfer list)

