CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट; यहां देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने के कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रद्द (77 Trains Cancelled CG) कर दिया है। यह कार्य 7 जून से 19 जून 2026 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा।

tcw

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। समर सीजन में बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ समेत पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। (77 ट्रेन रद्द)

रेलवे प्रशासन ने बताया कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है, जो उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ता है। रेलवे का दावा है कि नई लाइन बनने से यात्री ट्रेनों की समयबद्धता बढ़ेगी और भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। (छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द)

Train

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अब तक 180 किलोमीटर से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। इसी परियोजना के तहत चांपा स्टेशन में चौथी लाइन को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम किया जाएगा।

रद्द होने वाली पैसेंजर ट्रेनें (CG Train List June 2026)

• 8 से 19 जून तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 7 से 18 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक गेवरारोड से चलने वाली 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 7 से 18 जून तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 7 से 18 जून तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक बिलासपुर व गेवरारोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें
• 7 से 18 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से चलने वाली 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 से 16 जून तक दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 10 से 14 जून तक आरा से चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 से 15 जून तक अहमदाबाद व हावड़ा से चलने वाली 12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 जून को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।14 जून को सीएसएमटी से चलने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 व 15 जून को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 14 व 17 जून को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 10 जून को पुरी से चलने वाली 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 जून 2026 को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 10 व 11 जून को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 व 13 जून को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 14 जून को ओखा से चलने वाली 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 16 जून को शालीमार से चलने वाली 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 जून को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 16 जून को एलटीटी से चलने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 जून को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 14 जून को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 10 जून को गया से चलने वाली 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 जून को एलटीटी से चलने वाली 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 जून को वास्कोडिगमा से चलने वाली 17321 वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 15 जून को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 जून को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 14 जून को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 9 व 13 जून को चर्लपल्ली से चलने वाली 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 व 16 जून को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 14 जून को श्रीगंगानगर से चलने वाली 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 17 जून को पुरी से चलने वाली 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 जून को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 16 जून को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 10 जून को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 जून को सांतरागाछी से चलने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 10 जून को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 जून को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 जून को पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 14 जून को सांतरागाछी से चलने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 9 जून को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 जून को पुरी से चलने वाली 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 जून को बलसाड से चलने वाली 22909 बलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 14 जून को पुरी से चलने वाली 22910 पुरी-बलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 9 जून को पुरी से चलने वाली 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 जून को एलटीटी से चलने वाली 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 जून को सांतरागाछी से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 15 जून को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 जून को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 जून को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 जून को मालदाटाउन से चलने वाली 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 15 जून को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 15 जून को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 17 जून को सांतरागाछी से चलने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 व 13 जून को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 14 व 15 जून को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 व 13 जून को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 व 14 जून को अमृतसर से चलने वाली 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 9 व 12 जून को यशवंतपुर से चलने वाली 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 व 14 जून को कोरबा से चलने वाली 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 व 15 जून को तिरुअनंतपुरम नॉर्थ से चलने वाली 22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 13 व 17 जून को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 10 व 11 जून को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 12 व 13 जून को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
• 11 से 15 जून तक पुरी व योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Summer Special Trains:

पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस इस दौरान रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर बनाकर चलाने का फैसला लिया है।

जारी आदेश के अनुसार 8 से 19 जून तक 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर बनकर चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

• 11 व 13 जून को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
• 13 व 15 जून को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
• 11 व 13 जून को सीएसएमटी से चलने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
• 12 व 15 जून को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
• 12 व 13 जून को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
• 14 व 15 जून को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
• 11 व 15 जून को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
• 13 व 17 जून को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

बीच रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां

• 8 से 19 जून तक 68861/ 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त और प्रारम्भ होगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा-बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
• 7 से 18 जून तक विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी।
• 8 से 19 जून तक कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।                                                                                                                      • 10 व 13 जून को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।
• 12 व 15 जून को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

 

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

• 11 से 15 जून तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
• 11 से 15 जून तक सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट घंटे देरी से रवाना होगी।
• 12 से 16 जून 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
• 12 से 16 जून तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249 व 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
• 12 से 16 जून तक कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *