Raipur Jewellery Theft: रायपुर ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ की चोरी, नाबालिग आरोपी ने लगाई फांसी 

Raipur Jewellery Theft: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में लाखों रुपये की चोरी के मामले में बड़ा और गंभीर मोड़ सामने आया है। मामले में नाम सामने आने के बाद एक नाबालिग आरोपी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को देखकर कमरे में हुआ बंद

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी के घर पूछताछ और जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान नाबालिग घर के अंदर मौजूद था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

Raipur Breaking

कुछ देर बाद परिजनों और पुलिस को अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजा खोला गया। अंदर नाबालिग फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही DCP मयंक गुर्जर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृत नाबालिग के खिलाफ पहले से चोरी, चाकूबाजी और मारपीट जैसे आधा दर्जन मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम के जांच में जुटी हुई है।

ऐसे हुआ था ज्वेलरी शॉप में चोरी

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी वंश कुमार मुरपानी ने थाना खम्हारडीह में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शंकर नगर के लोधीपारा रोड पर लक्ष्य ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करता है।

9 मई की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद 11 मई की सुबह जब दुकान खोली गई तो शटर के दोनों ताले टूटे मिले। दुकान से सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के और बिस्किट गायब थे।

40 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस ने 40 सदस्यीय विशेष टीम गठित की थी। जांच के दौरान 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए और 50 से ज्यादा पुराने आरोपियों की तस्दीक की गई। तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर पुलिस ने घटना के 10 घंटे के भीतर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया था।

अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा

 

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। साथ ही मंदिर हसौद क्षेत्र के हर्ष ज्वेलर्स में चोरी और अभनपुर में चोरी के प्रयास की बात भी कबूल की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *