Durg Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, लाश के उड़े चीथड़े

Durg Cylinder Blast

Durg Cylinder Blast: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। कुम्हारी के वार्ड नंबर-4 स्थित एक घर में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। (Kumhari Cylinder Blast)

tcw

जानकारी के मुताबिक, घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने के बाद घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। (म्हारी सिलेंडर ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत)

मृतकों में ये शामिल (Kumhari Cylinder Blast Case)

अनिल वैष्णव – 45 वर्ष
चांदनी वैष्णव – 18 वर्ष
लक्ष्मी वैष्णव – 20 वर्ष
गोपिका वैष्णव – 01 वर्ष

घटना की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। SDRF कमांडेंट नागेंद्र सिंह और कुम्हारी थाना पुलिस की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *