CG Panchayat Chunav: अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां पर रोक, आदेश जारी

leave

CG Panchayat Chunav: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम जारी होने के बाद संबंधित जिलों में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। 8 मई को निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिन ग्रामीण क्षेत्रों में उपचुनाव होना है, वहां आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।tcw

आदेश जारी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अहम आदेश जारी किया है। आदेश के तहत पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों और राज्य शासन के उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।

CG Election

बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी

जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा। इसके अलावा बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

प्रशासन ने कहा है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति छुट्टी पर जाता है या मुख्यालय छोड़ता है, तो संबंधित जिला प्रमुख और कार्यालय प्रमुख को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा।

प्रशासनिक स्तर पर पंचायत उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों में पूर्ण सहयोग व तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दुर्ग जिले में घटे 2.17 लाख मतदाता

वहीं दुर्ग जिले में चुनाव आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाताओं की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 2 लाख 17 हजार 279 मतदाता कम हुए हैं।

पुनरीक्षित सूची के बाद जिले में कुल 12 लाख 35 हजार 230 मतदाता रह गए हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 14 हजार 665 और महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 20 हजार 522 है।

महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक

जिले में महिला मतदाता पुरुषों से 5 हजार 857 अधिक हैं। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा आने वाले चुनावों में राजनीतिक दलों की रणनीति और चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

CG Census 2027: गर्मी की छुट्टियों में जनगणना ड्यूटी, शिक्षकों ने किया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *