CG Rape: युवती से कई बार किया सेक्स, 2 साल तक लिव-इन में रखा, अब शादी से किया इंकार

CG Rape

CG Rape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक युवती को दिल्ली ले गया और करीब दो साल तक किराए के मकान में अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

tcw

मामला महिला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक बिलासपुर निवासी 27 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि साल 2017 में उसकी पहचान जूटमिल थाना क्षेत्र के बाजीनपाली फटहामुड़ा निवासी अकबर अली (27) से मोबाइल के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिया।

पीड़िता के अनुसार, 22 अगस्त 2022 को आरोपी ने उसे रायगढ़ बुलाया। यहां अपने दोस्त के घर ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद साल 2023 में आरोपी उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया, जहां दोनों किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

युवती का आरोप है कि आरोपी शादी का भरोसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। फरवरी 2026 में आरोपी ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और उसे दिल्ली में छोड़कर अकेले रायगढ़ लौट आया। इसके बाद युवती लगातार उससे संपर्क करती रही, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद पीड़िता रायगढ़ महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(अ) भी जोड़ी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से बिना डरे पुलिस में शिकायत करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *