CG Video: अस्पताल स्टाफ नहीं मिला तो मरीज के दोस्त ने की ड्रेसिंग, देखें VIDEO

CG Video

CG Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में स्टाफ मौजूद नहीं रहने पर मरीज के दोस्त को ही ड्रेसिंग करनी पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।tcw

ऑपरेशन के बाद ड्रेसिंग कराने पहुंचा था मरीज

जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी हुकुम कुमार का कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद टांके खुलने और दर्द बढ़ने पर वह अपने दोस्त चंदन कुमार के साथ ड्रेसिंग कराने अस्पताल पहुंचा था।

मरीज के दोस्त ने खुद की ड्रेसिंग

आरोप है कि ड्रेसिंग रूम में काफी देर तक कोई स्टाफ मौजूद नहीं मिला। इसके बाद मरीज के दोस्त चंदन कुमार ने खुद ही उसकी ड्रेसिंग कर दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह अधीक्षक रविकांत जाटवर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई।

सह अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की गई है। वीडियो में मरीज का साथी ड्रेसिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि उस समय ड्रेसिंग रूम में कर्मचारी मौजूद था और उसने मरीज के दोस्त को ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद उसने खुद ड्रेसिंग कर दी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच की बात कह रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *